फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   घायल ग्राम प्रधान ने तोड़ा दम

घायल ग्राम प्रधान ने तोड़ा दम

Wed, 06 Dec 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
घायल ग्राम प्रधान ने तोड़ा दम
सीतापुर। तालगांव थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व बाइक सवार हमलावरों की गोलियों से घायल प्रधान ने मंगलवार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रधान की मौत की खबर मिलते ही गांव में दो पक्षों में तनाव व्याप्त गया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

28 नवंबर को तालगांव कोतवाली क्षेत्र में परसेंडी रेलवे स्टेशन के निकट बाइक सवार हमलावारों ने क्षेत्र के ग्राम मोहरैया निवासी निर्मल सिंह (50) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी। इससे प्रधान के शरीर में तीन गोलियां धंस गई थीं। जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर डॉक्टरों ने घायल प्रधान की हालत नाजुक बताते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह घायल प्रधान निर्मल सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में प्रधान के भाई विनोद सिंह ने 28 नवंबर को ही तालगांव थाने में मोहरैया निवासी मनोज सिंह, विष्णु सिंह व दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी विष्णु सिंह को गिरफ्तार कर लिया। विष्णु सिंह घटना के मुख्य आरोपी मनोज सिंह का चाचा बताया जा रहा है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


छावनी में तब्दील मोहरैया गांव
मोहरैया के प्रधान निर्मल सिंह की मौत के बाद गांव में तनाव व्याप्त गया। यह देखते ही पुलिस हरकत में आ गई। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एसडीएम लहरपुर रतिभान, सीओ अखंड प्रताप सिंह लहरपुर कोतवाली, सकरन, रेउसा, मानपुर, थानगांव, खैराबाद, हरगांव थाने के पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। गांव के लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही थी। पीड़ित व आरोपी दोनों एक ही गांव के निवासी हैं, इस वजह से दोनों के घरों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों को भय है कि शव गांव में पहुंचने के बाद स्थिति कहीं बेकाबू न हो जाए। इसलिए एसडीएम व सीओ गांव में कैंप कर रहे हैं। वहीं, जिले पर बैठे आला आधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed