{"_id":"5a24434f4f1c1bc9678bfc14","slug":"71512325967-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगा मंथन
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। निंदूरा व सूरतगंज के बाद दरियाबाद ब्लॉक प्रमुुख की कुर्सी को लेकर अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को अहम बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम रामसनेहीघाट करेंगे। इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव को लेकर करीब पंद्रह दिन पूर्व डीएम को दिए ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वाले सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अगर सहमति न बनी तो फिर आगे की प्रक्रिया कराते हुए चुनाव कराया जा सकता है।
बीते दिनों दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख चमन सिंह के खिलाफ 43 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी को सौंपा था। और किसी दूसरे सदस्य को ब्लॉक प्रमुख चुने जाने की मांग रखी थी। जिस पर डीएम ने उसी दिन पत्र में हस्ताक्षरों का मिलान कर निकाय चुनाव के बाद बैठक करने के निर्देश दिए थे। निकाय चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद सोमवार को एसडीएम रामसनेहीघाट राहुल यादव की अध्यक्षता में बीडीसी सदस्यों की बैठक ब्लॉक परिसर में होगी। अगर बैठक में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सहमति नहीं बनी तो सूरतगंज व निंदूरा की तरह यहां भी चुनाव कराया जा सकता है। फिलहाल इस अहम बैठक को लेकर संबंधित अधिकारियों व सदस्यों को इससे अवगत करा दिया गया है। 86 बीडीसी सदस्यों वाले इस ब्लॉक में वर्तमान समय में 84 सदस्य ही हैं। जिनमें से 43 सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। दो बीडीसी सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है।
प्रभारी डीपीआरओ आशुतोष कुुशवाहा ने कहा कि कुछ दिन पूर्व अविश्वास प्रस्ताव को लेकर दरियाबाद ब्लॉक के 43 सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन डीएम को सौंपा था। सोमवार को इस संबंध में एसडीएम की अध्यक्षता में खुली बैठक होगी और नियमानुुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।