फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   7042 new COVID19 cases were reported in uttar pradesh on thursday

यूपी में आज मिले रिकॉर्ड 7042 कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में सक्रिय मामले 66317

Thu, 10 Sep 2020 04:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Sep 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
7042 new COVID19 cases were reported in uttar pradesh on thursday
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद। - फोटो : amar ujala

यूपी में एक दिन में अधिकतम कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का रिकॉर्ड एक बार फिर टूट गया। बृहस्पतिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 7042 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले अधिकतम मरीज की संख्या 6777 थी। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,92,226 हो गई है। जबकि वहीं अब तक करोना जांच का आंकड़ा 70,67,208 हो गया है। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि नए मरीजों के साथ ही अब प्रदेश में 66317 एक्टिव केस हैं। 221506 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इस समय मरीजों के ठीक होने की दर 75.85 प्रतिशत है। जबकि 4206 लोगों की मौत हो चुकी हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 149311 नमूनों की जांच की गई है।  इनमें पांच-पांच नमूनों के 2426 बनाकर जांच की गई। जिसमें से 271 पूल पॉजिटिव आए हैं। इसी तरह दस-दस नमूनों के 212 पूल बनाकर जांच की गई। इसमें से पूल 31 पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 01 से 09 सितंबर 2019 के बीच सरकार अस्पतालों में 6356 मेजर ऑपरेशन हुए थे। जबकि इस वर्ष 4736 मेजर ऑपरेशन हो चुके हैं। इसी तरह 01 से 09 सितंबर 2019 में कुल 11845 माइनर ऑपरेशन हुए थे। जबकि इस 01 से 09 सितंबर 2020 के दौरान 5526 माइनर ऑपरेशन किए जा चुके हैं। अधिकतम मरीज 10 सितंबर 7042, 06 सितंबर 6777, 05 सितंबर 6692, 04 सितंबर 6193, 30 अगस्त 6233 मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed