फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   it would be illegal to have more than two arms on the same license after 13th December

एक ही लाइसेंस पर दो से अधिक शस्त्र रखना होगा अवैध, 13 दिसंबर के बाद शुरु होगी कार्रवाई

Tue, 08 Dec 2020 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
it would be illegal to have more than two arms on the same license after 13th December
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
13 दिसंबर के बाद एक ही लाइसेंस पर दो से अधिक शस्त्र रखना अवैध होगा। हालांकि, इसके बावजूद लाइसेंस धारक तीसरे हथियार का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। प्रशासन की लगातार चेतावनी के बावजूद 700 से अधिक लोगों ने अभी तक तीसरा लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं कराया है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार से जारी निर्देश के बाद प्रशासन ने दो से अधिक लाइसेंसी शस्त्र को 13 दिसंबर तक निरस्त कर मालखाना या पुलिस थाने अथवा शस्त्र दुकानों पर जमा कराने की मोहलत दी थी। शस्त्र अनुभाग में 1100 में से सिर्फ  250 लोगों ने ही तीसरे शस्त्र का लाइसेंस निरस्त करवाने की प्रक्रिया पूरा कर अतिरिक्त शस्त्र सरेंडर किया है।
विज्ञापन


प्रभारी शस्त्र अनुभाग व सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह ने कहा कि 13 के बाद सिर्फ निशानेबाजी से जुड़े खिलाड़ियों को छोड़कर कोई भी एक लाइसेंस पर दो से अधिक शस्त्र नहीं रख सकेगा। तय मियाद में अतिरिक्त हथियार सरेंडर न कराने वालों के तीसरे शस्त्र को अवैध मानते हुए सीधे कार्रवाई शुरू होगी। अवैध हथियार को जब्त कर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed