7 पीपीएस बने आईपीएस, 6 के लिफाफे बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी दिक्कतों के कारण डेढ़ महीने से रुकी पीपीएस को आईपीएस
मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की ओर से 13 पीपीएस अफसरों को आईपीएस बनाने की सिफारिश पर आदेश जारी हो गए, जिसके तहत सात अधिकारियों को आईपीएस बनाए जाने की औपचारिक घोषणा कर दी गई है।
जिन सात
अधिकारियों को आईपीएस बनाया गया है उनमें अनंत देव, साधना गोस्वामी, जीएन
त्रिपाठी, आरपी सिंह, भारत सिंह, रिशि नारायण शर्मा और प्रतीप नारायण मिश्र
के नाम शामिल हैं।
बाकी छह अफसरों के लिफाफे विभिन्न कारणों से बंद कर दिए
गए हैं। इन सभी के खिलाफ किसी न किसी मामले में जांच चल रही है।
निर्धारित
समयावधि में जांच पूरी होने की स्थिति में उनके लिफाफे खुल जाएंगे और
उन्हें भी औपचारिक रूप से प्रोन्नति दे दी जाएगी।
गौरतलब
है कि पीपीएस से आईपीएस पर प्रोन्नति के लिए डीपीसी की बैठक गत 29 अगस्त
को हुई थी।
डीपीसी की सिफारिशें कुछ ही दिन बाद अंतिम सहमति व अधिसूचना के
लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय भेज दी गई थीं, लेकिन इन पर कोई फैसला नहीं हो
पा रहा था।
सूत्रों के मुताबिक एक पीपीएस अधिकारी ने इस डीपीसी में एक पद
बढ़ाए जाने के लिए तकनीकी कारणों का उल्लेख करते हुए अदालत में आवेदन किया
हुआ था, जिसकी वजह से देरी हुई।