फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   7 more corona patients found in Lucknow

लखनऊ में कोरोना के सात और मरीज मिले, 229 पर पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
7 more corona patients found in Lucknow
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को 7 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 6 नक्खास और एक लालबाग इलाके में मिला है। इस तरह राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 229 हो गई है। इसमें राजधानी के मूल निवासी 148 हैं। हालांकि राजधानी के सदर इलाके में मरीजों के मिलने का सिलसिला थम गया है, लेकिन नक्खास में केजीएमयू में तैनात रही नर्स के पॉजिटिव आने के बाद इस इलाके में एक के बाद एक मरीज मिल रहे हैं। यहां शुक्रवार को भी 6 नए मरीज मिले हैं। इस तरह अकेले नक्खास में 13 मरीज हो गए हैं। इसी तरह लालबाग इलाके में सब्जी विक्रेता के पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस इलाके के लोगों के सैंपल लिए गए थे। सब्जी विक्रेता के बाद उसकी बेटी भी पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे शहर में करीब 200 लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed