फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   7 female aspirants fainted during a race of Sub-Inspector recruitment exams in Sitapur

दरोगा बनने की चाहत में उमस भरी गर्मी के आगे पस्त हुए अभ्यर्थी, 7 महिला उम्मीदवार बेहोश

Tue, 10 Jul 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Updated Tue, 10 Jul 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
7 female aspirants fainted during a race of Sub-Inspector recruitment exams in Sitapur
दिल में उमंगें थी। जोश हिलोरे मार रहा था। हर शख्स दो सितारों से लैस खाकी वर्दी पाने के लिए दौड़ लगाने को बेताब नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि मानो जैसे ही दौड़ शुरू होगी, वे अपना लक्ष्य कुछ ही समय में पूरा कर लेंगे। लेकिन जब उन्हें ट्रैक पर उतारा गया, तब उमस भरी गर्मी के आगे उनका जोश पस्त होकर रह गया। कोई बीच राह में ही औंधे मुंह गिर गया तो कोई लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचते-पहुंचते रह गया। दरोगा भर्ती दौड़ के लिए सोमवार अंतिम दिन था। 
विज्ञापन


दौड़ के दौरान 7 महिला अभ्यर्थी बेहोश हो गईं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि,  'कुछ लड़कियां परिश्रम और गर्मी की वजह से दौड़ने के बाद थक जाती हैं, इसलिए वे थोड़ी देर के लिए जमीन पर लेट गईं थी। यह एक गंभीर मुद्दा नहीं है '
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि, दौड़ के दौरान चार पुरुष अभ्यर्थी तो इस कदर पस्त हुए कि उन्हें जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। वक्त सुबह का था, बावजूद इसके उमस भरा मौसम सभी को परेशान कर रहा था। ऐसे में सुबह कुल 348 अभ्यर्थी दौड़ पूरी करने के लिए मैदान पर उतरे। 

दौड़ के दौरान ही लखनऊ के त्रिवेणी नगर निवासी नितेश वर्मा (26), खदरा हसनगंज निवासी अजीत कुमार (28), कानपुर के चौबेपुर निवासी रवी कुमार व औरैया के मानिकपुर निवासी स्केंद्र कुमार (25) बेहाल होकर ट्रैक पर गिर गए। 


इन चारों की हालत इस कदर बिगड़ी कि उन्हें उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देख भर्ती कर लिया। सुबह के वक्त हुई दौड़ में महज 272 अभ्यर्थी ही लक्ष्य को प्राप्त कर सके। जबकि 76 अभ्यर्थी फेल हुए। इसी तरह से शाम को भी दौड़ कराई गई। इसमें करीब 80 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed