{"_id":"db559c6555bef2b45a658be0ab4536cc","slug":"7-affected-with-snake-bites-only-one-district-in-up-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही जगह सात को सांप ने डसा, बने विचित्र हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही जगह सात को सांप ने डसा, बने विचित्र हालात
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
Updated Tue, 06 Oct 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अंबेडकरनगर जिले में अलग-अलग जगहों पर सांप ने 7 लोगों को डस लिया। इसमें से एक ही हालत गंभीर है।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल सात लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना अन्तर्गत अलीगंज निवासिनी दीपमाला 18 पुत्री झिनकू को मंगलवार प्रात: घर की साफ सफाई करते समय सांप ने डस लिया।
एक और घटना में सम्मनपुर थाना अन्तर्गत गौरा गांव निवासिनी तारादेवी 30 पत्नी रामबुझावन मंगलवार घर से निकलते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना अन्तर्गत भारीडीहा गांव निवासिनी पुनीता 30 पत्नी मुकेश सोमवार देर सायं घर का कार्य करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
महरुआ थाना अन्तर्गत कसदहां गांव निवासिनी साबिया बानो 17 पुत्री शेरअली मंगलवार सुबह घर की साफ सफाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अहिरौली थाना अन्तर्गत अहिरौली बाजार निवासी संगीता 40 पत्नी रामनयन सोमवार देर शाम खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश की शिकार हो गई।
परिजनों ने उसका घरेलूस्तर पर इलाज किया, लेकिन जब तबियत में सुधार न हुआ, तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अकबरपुर थाना अन्तर्गत लोरपुर ताजन गांव निवासिनी नीलम 36 पत्नी उपेंद्र को मंगलवार प्रात: घर की साफ सफाई करते समय सांप ने डस लिया। बेवाना थाना अन्तर्गत बेवाना बाजार निवासी विवेकानंद 25 पुत्र अंगद मंगलवार प्रात: खेत में सिंचाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।