फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   69000 teachers recruitment applicants meet to CM Yogi Adityanath today.

69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों की आज सीएम योगी से होगी मुलाकात, पांच नाम भेजे गए

Sat, 07 Sep 2024 12:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 Sep 2024 12:40 AM IST
सार

अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने बताया कि आंदोलनरत आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार देर शाम गोरखपुर में मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से आंदोलन कर रहे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से पांच नाम मांगे गए थे, जो भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
69000 teachers recruitment applicants meet to CM Yogi Adityanath today.
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट डबल बेंच का आदेश लागू करने के लिए आंदोलन कर रहे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रयास रंग ला रहा है। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर व जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया गया है। इसके लिए अभ्यर्थियों से प्रतिनिधिमंडल का नाम भी मांगा गया है। वहीं शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने मंत्री संजय निषाद के आवास का घेराव किया।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने बताया कि आंदोलनरत आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार देर शाम गोरखपुर में मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से आंदोलन कर रहे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से पांच नाम मांगे गए थे, जो भेज दिए गए हैं। मुख्यमंत्री से मिलकर हम अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराएंगे, ताकि प्रभावित सभी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ आंदोलन के क्रम में अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के आवास का घेराव किया। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थी प्रदर्शन करते हुए हाईकोर्ट डबल बेंच के फैसले का पालन करने व नियुक्ति दिए जाने की मांग कर रहे थे। मंत्री के लखनऊ में न होने के कारण अभ्यर्थियों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं पुलिस उन्हें बस से ईको गार्डन ले गई। बता दें कि इससे पहले अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास का घेराव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed