फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   69000 teacher recruitment: Government should take a decision soon on the instructions of the High Court

69000 शिक्षक भर्ती : हाईकोर्ट के निर्देश पर जल्द ठोस निर्णय ले सरकार, अभ्यर्थियों ने धरने की चेतावनी

Mon, 12 Jun 2023 12:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Jun 2023 12:31 AM IST
सार

पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप व प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट की सिंगल बेंच को इस मामले में आदेश दिए तीन महीने बीतने को है लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ने लिस्ट पर कोई भी निर्णय नहीं लिया।

विज्ञापन
69000 teacher recruitment: Government should take a decision soon on the instructions of the High Court
लखनऊ हाईकोर्ट

विस्तार

69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों की एक बैठक रविवार को लखनऊ में हुई। पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप के आवास पर हुई बैठक में कहा कि यदि लखनऊ हाई कोर्ट सिंगल बेंच के 13 मार्च 2023 को दिए गए आदेश के तहत सरकार ने जल्दबाजी में आकर कोई निर्णय लिया तो वे इसका विरोध करेंगे। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार यदि लिस्ट नहीं बनाई गई तो आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी लखनऊ और दिल्ली में जंतर मंतर पर भी धरना प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप व प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट की सिंगल बेंच को इस मामले में आदेश दिए तीन महीने बीतने को है लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ने लिस्ट पर कोई भी निर्णय नहीं लिया। जब इस संबंध में अधिकारियों से आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने मुलाकात की तो उन्होंने कोई खास जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी ने कहा की यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में भी है। अभ्यर्थी कई बार लखनऊ व गोरखपुर जनता दरबार में इस भर्ती को लेकर अवगत कराया है। उन्हें इस पर जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए। बैठक में पुष्पेंद्र सिंह जेलर, रवि निषाद, रामविलास यादव, नितिन पाल, यदुवेंद्र सिंह, बीपी डिसूजा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed