फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   69000 teacher recruitment candidates celebrated Diwali by lighting lamps in Eco Garden lucknow

UP: 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने ईको गार्डेन में दीप जलाकर मनाई दीपावली, धरना स्थल पर बनाई रंगोली

Thu, 31 Oct 2024 08:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Oct 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
69000 teacher recruitment candidates celebrated Diwali by lighting lamps in Eco Garden lucknow
teacher recruitment candidates celebrated Diwali - फोटो : अमर उजाला
69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी लंबे समय से लगातार आंदोलनरत हैं। बृहस्पतिवार को दीपावली के अवसर पर इन अभ्यर्थियों ने ईको गार्डन धरना स्थल में रंगोली बनाकर व दीप जलाकर दीपावली मनाई। 
विज्ञापन


यह अभ्यर्थी पिछले 4 वर्षों से धरना स्थल ईको गार्डन में ही दीपावली और होली जैसे प्रमुख त्यौहार मनाते हैं। इन अभ्यर्थियों कहना है कि जब तक इन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि पिछले 4 वर्षों से इसी ईको गार्डन में होली, दीपावली रक्षाबंधन, मकर संक्रांति आदि पर्व मनाते आ रहे हैं। यह केवल सरकार की नाकामी की वजह से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरेंद्र पटेल ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी हर न्यायिक स्तर से जीत मिलने के बाद भी खानाबदोश की जिंदगी जी रहे हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से लेकर हाईकोर्ट  डबल बेंच तक ने न्याय देते हुए सरकार को सुझाव दिया कि वह 69000 शिक्षक भर्ती में हुई विसंगति का सुधार करते हुए नई सूची बनाकर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे। 


किंतु सरकार अपनी है हठधर्मिता पर अड़ी हुई है, जिसके कारण हम अभ्यर्थी कई साल से सड़क पर दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। साथ ही अपने परिवार से दूर इस तरह त्यौहार मनाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed