फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   69000 assistant teachers application date extended.

69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब 28 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 26 May 2020 07:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 May 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
69000 assistant teachers application date extended.
- फोटो : फाइल फोटो

परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख को बढ़ाया गया है। अभ्यर्थी अब 28 मई तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


इसके पहले अभ्यर्थियों को अपने पूर्व के मोबाइल नंबर में संशोधन करके ऑनलाइन आवेदन की अनुमति मिल गई है। शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इन अभ्यर्थियों का कहना था कि डेढ़ वर्ष पहले उन्होंने ऑनलाइन आवेदन करते समय जो मोबाइल नंबर भरा था, किसी कारण से बंद हो गया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से मोबाइल नंबर में संशोधन के लिए शासन के बेसिक शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी गई थी। शासन की अनुमति मिलते ही बेसिक शिक्षा परिषद ने अपनी वेबसाइट पर सूचना देकर अभ्यर्थियों का मोबाइल संशोधन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद की वेसाइट http://www.updatemarts.com पर अपना रोलनंबर, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, हाईस्कूल रोलनंबर, फोटो पहचान पत्र (आईडी), माता का नाम, अपना नवीन/ संशोधित मोबाइल नंबर का विवरण भरकर संशोधन कर सकते हैं। संशोधन के बाद बाक्स में लिखा हुआ कोड टाइप करके विवरण के मिलान के बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजने के लिए क्लिक करें। ओटीपी मिलने के बाद अभ्यर्थी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन पूरा करने के बाद अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए आवेदन का प्रिंट अपने पास अवश्य रख लें। यह काउंसलिंग के समय देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed