फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   654 new cases of corona in UP and 15 deaths in a day

यूपी में 654 नए कोरोना पॉजिटिव, 15 की मौत, संक्रमितों की संख्या बीस हजार के पार 

Fri, 26 Jun 2020 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
654 new cases of corona in UP and 15 deaths in a day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

प्रदेश में बृहस्पतिवार 654 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 15 मरीजों की मौत भी हुई है। नए मरीजों को मिलाकर एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6463 हो गई है। जबकि 13119 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें से 533 को बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज किया गया है।  प्रदेश में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 20314 हो गई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 20,578 हो गया है। 

विज्ञापन


वहीं राजधानी में भी 30 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि अवध के अन्य जिलों में 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें अयोध्या के 13, बलरामपुर के तीन, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर में दो-दो, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और सीतापुर का एक-एक मरीज शामिल है। गोंडा के एक संक्रमित की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत भी हो गई। 
विज्ञापन


अवध में मिले 22 कोरोना पॉजिटिव
अवध में बृस्पतिवार को 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें अयोध्या के 13, बलरामपुर के तीन, सुल्तानपुर में दो, बहराइच, रायबरेली, श्रावस्ती और सीतापुर का एक-एक मरीज शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में नाका हनुमानगढ़ी समेत सोहावल, हैरिंग्टनगंज, मसौधा, अमानीगंज, तारुन व बीकापुर ब्लाक के कुल 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये। इसमें शहर के नाका में मिला पॉजिटिव युवक अधिवक्ता भी संक्रमित है। 

बलरामपुर में बुधवार की रात आई कोरोना रिपोर्ट में एक महिला सहित तीन लोग पॉजिटिव पाए गये हैं। इनमें दो लोग नगर क्षेत्र व एक शिवपुरा ब्लॉक के निवासी हैं। पॉजिटिव पाई गई महिला को लेवल-2 हॉस्पिटल बहराइच व दो लोगों को लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में शिफ्ट किया गया है। 

सीतापुर के पिसावां ब्लॉक के आश्रय स्थल में क्वारंटीन एक श्रमिक और कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रवासी परिवार के साथ दिल्ली से लौटा था। रिपोर्ट आने के बाद मरीज को एल-1 में भर्ती करा दिया गया है। उधर श्रावस्ती कोर्ट में तैनात एक कर्मचारी गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद गुरुवार को न्यायालय परिसर को हॉटस्पॉट बना कर न्यायिक कार्य स्थगित कर दिया गया है। 

सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को एक युवक व एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद युवक को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है जबकि महिला के आंतरिक बीमारी का इलाज केजीएमयू में पहले से ही चल रहा है।


कानपुर में अब तक 1049 संक्रमित
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में 11 और संक्रमित मरीज मिले हैं। दोपहर में भी 16 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। अब मरीजों का आंकड़ा 1049 पहुंच गया है। 45 लोग संक्रमण की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed