फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   65-year-old woman was murdered in Lucknow police have detained her tenant and are interrogating him

Lucknow News: 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस किरायेदार को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

Sat, 21 Mar 2026 09:44 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 21 Mar 2026 09:44 PM IST
सार

राजधानी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस किरायेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
65-year-old woman was murdered in Lucknow police have detained her tenant and are interrogating him
जानकारी लेती पुलिस, निर्मला देवी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार की रात 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज गली नंबर-2 की है। यहां की रहने वाली निर्मला देवी (65) की हत्या की गई है। बताया गया कि वह बेटे त्रिदेश और बहू रंजना   के साथ रहती थीं। घटना से समय त्रिदेश की बेटी मामा के घर उन्नाव गई थी। घर पर उनकी दूसरी बेटी शनवी वर्मा (2) और बेटा आदित्य वर्मा (14) था।
विज्ञापन


घर के ऊपरी मंजिल में किराये पर राजन शर्मा, विनोद यादव, राम आंचल यादव, पिंटू गौर, मनीष और जीतू रहते हैं। पुलिस राजन को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त, मध्य ने बताया कि महिला के हाथ बंधे थे। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किया जाना लगा रहा है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर हत्या का वास्तविक कारण पता चल सकेगा। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed