{"_id":"67408b523a1f77e891020217","slug":"64-lakhs-were-stolen-from-the-builder-by-calling-himself-a-je-in-the-electricity-department-lucknow-news-c-13-knp1050-962696-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुद को बिजली विभाग में जेई बताकर बिल्डर से 64 लाख ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुद को बिजली विभाग में जेई बताकर बिल्डर से 64 लाख ऐंठे
Fri, 22 Nov 2024 07:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 22 Nov 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। रुचिखंड निवासी बिल्डर राम तीरथ पांडेय ने जालसाज पर 64 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ने खुद को बिजली विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) बताया था।
राम तीरथ पांडेय गौरव कंस्ट्रक्शन डेवलपर्स कंपनी के मालिक हैं। कुछ समय पहले उनकी मुलाकात संत रविदास नगर के निवासी देवेंद्र तिवारी से हुई थी। उसने खुद को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का जेई बताते हुए विभाग में काम दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले 64 लाख रुपये लिए थे। काम न मिलने पर जब रकम मांगी तो आरोपी ने चेक दिए जो बाउंस हो गए।