{"_id":"625e4df229d4e512c24cd023","slug":"63-bengali-hindu-families-get-rehabilitation-certificate-from-cm-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू परिवारों को मुख्यमंत्री योगी ने दी सौगात, खेती की जमीन सहित मिला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू परिवारों को मुख्यमंत्री योगी ने दी सौगात, खेती की जमीन सहित मिला घर
Tue, 19 Apr 2022 02:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Apr 2022 02:47 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1970 में बांग्लादेश से विस्थापित हिंदू परिवारों को पुनर्वास प्रमाण पत्र सौंपा। इन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी पाकिस्तान से आए हिंदू बंगाली परिवारों के लोगों को पुनर्वास योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौगात दी है। इन परिवारों को योगी सरकार द्वारा दो एकड़ कृषि भूमि का पट्टा और 200 मीटर का आवासीय पट्टा के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया जा रहा है। इन्हें शासन की अन्य सभी योजनाओं से भी आच्छादित किया जाएगा। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने इन परिवारों को पुनर्वास प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
1970 में बांग्लादेश से आये विस्थापित 407 हिन्दू परिवारों में से 332 को देश के अलग अलग हिस्सों में रखा गया था। मदन सूत मिल्स हस्तिनापुर में इन्हें पुनर्वासित किया गया था लेकिन 1984 में मिल्स बंद होने के कारण ये लोग सब बेसहारा हो गए थे। किसी सरकार ने इनकी सुध नहीं ली। 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्षों से किसी सरकार ने बांग्लादेश से विस्थापित इन हिंदू परिवारों का दर्द नहीं समझा। पुनर्वास के बाद इन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन