{"_id":"600b315e8ebc3e31aa221495","slug":"62489-voters-incresed-in-voter-list-lko-city-news-lko5612443147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनरीक्षण के बाद बढ़े 62489 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनरीक्षण के बाद बढ़े 62489 मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनरीक्षण के बाद तैयार पंचायत चुनाव की सूची में 62489 नए मतदाता बढ़े हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत चुनाव के लिए सभी 494 ग्राम पंचायतों में बने 626 मतदान केंद्रों में मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है।
अब कुल 10 लाख 57 हजार 702 वोटर मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इससे पहले 2015 में कुल 995213 वोटर थे।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था, तब राजधानी में कुल 10 लाख 50 हजार वोटर थे।
लगभग साढ़े छह हजार वोटर पुनरीक्षण के बाद और बढ़ गए हैं। 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक ड्राफ्ट मतदाता सूची का निरीक्षण किया गया।
28 दिसंबर से 2 जनवरी तक मतदाता सूची के ड्राफ्ट पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं। 4 से 11 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 12 से 21 जनवरी तक पूरक सूची प्रकाशित कर उन्हें मूल सूची में समायोजित किया गया।
इसके बाद शुक्रवार को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। वर्ष 2015 में जहां जिले की 570 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए थे, वहीं इस चुनाव में ग्राम पंचायतों की संख्या 494 रह गई है।
विज्ञापन
आठ ब्लाकों में कुल वोटर
ब्लॉक मतदाता
गोसाईगंज 157276
चिनहट 35642
मोहनलालगंज 175353
सरोजनीनगर 117621
मलिहाबाद 147706
माल 143099
बीकेटी 183980
काकोरी 97005
योग 1057702
एक नजर में
ग्राम पंचायत 494
मतदान केंद्र 626
मतदेय स्थल 1748
ग्राम पंचायतों के वार्ड 6228