फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   62 times challan of a bike in Lucknow, list issued.

Lucknow: एक ही बाइक के 62 चालान, 1.23 लाख जुर्माना बकाया, बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों की सूची जारी

Mon, 27 Nov 2023 02:52 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Nov 2023 02:52 PM IST
सार

लखनऊ की ट्रैफिक पुलिस ने लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों की रिपोर्ट जारी की है। कई वाहनों के 10 से ज्यादा चालान किए गए।

विज्ञापन
62 times challan of a bike in Lucknow, list issued.
lucknow - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर वाहन चालक गंभीर नहीं हो रहे हैं। एक जनवरी से नवंबर में अब तक 496 वाहन चालकों ने 10 बार से ज्यादा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। आईटीएमएस ने ये आंकड़े जारी किए हैं। डालीगंज के इरादतनगर निवासी इमरान की बाइक का 62 बार चालान हुआ। इमरान पर 1.23 लाख रुपये जुर्माना बकाया है।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट बताती है कि बाइक, ई रिक्शा, बस, भार वाहन, कैब, निजी कार समेत अन्य वाहनों के चालक लगातार यातायात नियम तोड़ रहे हैं। कई तो ऐसे हैं, जो यातायात नियमों की कतई परवाह नहीं करते। इसमें तेज रफ्तार, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने, रेड लाइट क्रॉस करने, स्टॉप लाइन पर पहुंचकर वाहन रोकने, हेलमेट नहीं पहनने, उल्टी दिशा में वाहन चलाने, बाइक पर तीन सवारी बैठाने के मामले शामिल हैं। आंकड़े बताते हैं कि बाइक सवारों के अलावा सबसे ज्यादा मनमानी तीन पहिया वाहन चालकों ने की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने आवास घेरा, राजभर बोले- एनडीए में शामिल हूं पर मंत्री नहीं हूं...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मौसम में बदलाव: रात के पारे में दो से तीन डिग्री की गिरावट बढ़ाएगी सर्दी, पूरे प्रदेश में बादलों का डेरा


मेरा इतनी बार चालान हो गया! इमरान से जब चालान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हैरानी जताई। उन्होंने कहा, मुझे तो पता ही नहीं चला कि इतनी बार चालान हुआ है।

इनके 10-10 बार चालान: माल ढोने वाले एक वाहन का 10 बार चालान किया गया, जिस पर सबसे ज्यादा 2.13 लाख रुपये जुर्माना है। प्रिज्म जॉनसंस लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत इस वाहन का पता देवा रोड दर्ज है। इसी कंपनी के नाम दर्ज एक अन्य वाहन का भी 10 बार चालान किया गया है, जिस पर 1.24 लाख जुर्माना हुआ है।

सख्ती की तैयारी: वाहनों पर हुए जुर्माने की कुल राशि करोड़ों रुपये बताई जा रही है। यातायात नियम तोड़ने वालों में निजी वाहनों की संख्या भी अधिक है। पर, वाहन चालक नोटिस मिलने के बाद भी जुर्माना नहीं भर रहे हैं और लगातार नियमों को तोड़ रहे हैं। इस सबको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस अब सख्ती की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed