{"_id":"5b3514a34f1c1bfa6e8ba5da","slug":"61530205347-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने पूर्व मंत्री के पुत्र व समर्थकों पर लगाया पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने पूर्व मंत्री के पुत्र व समर्थकों पर लगाया पिटाई का आरोप
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जमीन के विवाद को लेकर पूर्व मंत्री के पुत्र और उनके चालक तथा समर्थकों पर एक युवती ने पिटाई करने का आरोप लगाया है। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पीड़िता अनीता यादव ने बताया कि जमीन के विवाद के चलते पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव के चालक व उनके परिवारीजनों ने पहले ही उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। गुरुवार को पानी निकलने को लेकर की जा रही मेड़बंदी पर पूर्व मंत्री के पुत्र राकेश यादव व उनके समर्थक उसके भाई विशाल को पीटने लगे। वह बचाने दौड़ी तो उन लोगों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही अभद्रता भी की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी ओपी सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस संबंध में पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव का कहना है कि उनके चालक के भाई का जमीन का विवाद पड़ोसियों से चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों ने मारपीट की है। मेरे तथा परिवारीजनों पर लगाए गए आरोपी पूरी तरह झूठे व निराधार हैं।