{"_id":"5b3514984f1c1bed778b676a","slug":"61530205336-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबी युवती का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबी युवती का नहीं चला पता
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। कबिरहा गांव निवासी एक युवती मंगलवार को घाघरा नदी में नहाते समय डूब गई थी। 15 गोताखोर युवती की तलाश में लगे हैं। लेकिन दो दिन बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका है। ग्रामीण युवती के मगरमच्छ का शिकार होने की बात कह रहे हैं।
लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना अंतर्गत कबिरहा गांव निवासी पूनम (19) पुत्री रमेश यादव कोतवाली मुर्तिहा के मझरा गांव निवासी नाना भुवनेश्वर यादव के यहां गई थी। मंगलवार शाम को वह बझनारीघाट के निकट नदी में स्नान करने लगी।
इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। मुर्तिहा पुलिस 15 नाविकों के साथ युवती की तलाश कर रही है। लेकिन गुरुवार शाम तक युवती का कुछ सुराग नहीं लग सका है। लखीमपुर से आए परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि घाघरा नदी में मगरमच्छ अधिक हैं, कहीं युवती मगरमच्छ का शिकार तो नहीं बन गई।