{"_id":"5b3514924f1c1b694d8b8e2a","slug":"61530205330-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी निजी अस्पतालों का पंजीकरण निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी निजी अस्पतालों का पंजीकरण निलंबित
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के सभी निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम का पंजीकरण सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीएमओ कार्यालय से पंजीकरण निलंबन के पश्चात इन निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम का संचालन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सीएमओ ने गुरुवार को बताया कि, जिले में पंजीकृत सभी निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम में प्रसव होने के पश्चात सीएमओ कार्यालय में सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। पंजीकरण के दौरान सभी प्राइवेट अस्पतालों व नर्सिंग होम के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि प्रसव कराने के बाद प्रसूताओं की समस्त जानकारी सीएमओ कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराएंगे। संचालकों की घोर लापरवाही से इस संबंध में सीएमओ ऑफिस को कोई जानकारी नहीं मिल रही है। कई बार निर्देश देने पर भी जिले के किसी भी निजी अस्पताल व नर्सिंग होम के संचालक ने प्रसव की सूचना माहवार उपलब्ध नहीं कराई। इसे आदेश की अवहेलना मानते हुए तत्काल प्रभाव से जिले के सभी पंजीकृत निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है। पंजीकरण निलंबन के पश्चात निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम का संचालन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।