{"_id":"5b2fcaca4f1c1bb36e8b9969","slug":"61529858762-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरियार नाले में नहाते समय डूबा किशोर, जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरियार नाले में नहाते समय डूबा किशोर, जान गई
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला (श्रावस्ती)। एक किशोर की बरियार नाले में रविवार दोपहर नहाते समय डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला। किशोर गर्मी में ननिहाल घूमने आया था।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भरथनवा निवासी राजू (17) पुत्र हंसराम तीन दिन पूर्व गर्मी की छुट्टियों में गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम हसनाभारी ननिहाल आया था।
रविवार सुबह वह गांव के कुछ अन्य लड़कों के साथ बरियार नाला कुंड में नहाने निकल गया। वहां नहाते समय उसका अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
वहां मौजूद अन्य लोगों ने घटना की सूचना उसके ननिहाल में दी। जब तक ननिहाल के लोग मौके पर पहुंचते तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी।
मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने घटना की सूचना गिलौला पुलिस को दी। पुलिस ने लाश को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस घटना के बाद ननिहाल व उसके गांव में मातम का माहौल है।