{"_id":"5b12df674f1c1b6a4d8b465d","slug":"61527963495-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य तेल में मिलावट की आशंका पर भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य तेल में मिलावट की आशंका पर भरे नमूने
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने तेल में अर्जीमोन की मिलावट की आशंका को देखते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान शहर से दो व्यापारियों के यहां से तेल के नमूने संग्रहित किए। जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया शासन ने तेल में अर्जीमोन की मिलावट के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इस पर एफएसओ विनय कुमार व अजय सिंह की टीम ने कई दुकानों पर छापा मारा।
विनय कुमार ने विजयलक्ष्मी नगर के सुभाष श्रीवास्तव के यहां से पतंजलि कच्ची घानी का नमूना भरा। अजय सिंह ने लोहारबाग से प्रदीप कुमार निगम के यहां से बैल कोल्हू का नमूना लिया। वहीं ड्रॉप्सी के मामले सामने आने पर महमूदाबाद कस्बे में अभियान चलाया।
विज्ञापन
यहां से दो नमूने भरे। अभिहित अधिकारी ने बताया एफएसओ संजय कुमार त्रिपाठी ने मेसर्स विशाल ट्रेडिंग कंपनी बजाजा रोड़ महमूदाबाद से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना भरा। एफएसओ पीके वर्मा ने गुडैचा बाजार महमूदाबाद में शिवलाल गुप्ता के यहां से सोयाबीन तेल का नमूना संग्रहित किया। इनको जांच के लिए लैब भेज दिया है।