{"_id":"5b045b324f1c1b51778b4b71","slug":"61527012146-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीनाथ हत्या कांड में 5 ने किया सरेंडर, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीनाथ हत्या कांड में 5 ने किया सरेंडर, तीन गिरफ्तार
Updated Wed, 23 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या मामले में पांच अभियुक्तों ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने इसी मामले में तीन अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव में गत 16 मई को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से कई लोग घायल हो गए थे। कुल 30 लोगों के विरुद्ध दोनों तरफ से केस दर्ज कराया गया।
इनमें से एक घायल काशीनाथ इलाज के दौरान मौत के बाद मामला हत्या की धारा में बदल दिया गया। इस मामले में पांच अभियुक्तों रणधीर, नरसिंह, रजनीश, वीरेंद्र व दिलीप ने मंगलवार को सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
उधर राजेसुल्तानपुर पुलिस ने इसी मामले में बृजेश सिंह, दुर्गावती व किरन को भी गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों अभियुक्तों को भी कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने इन सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारागार फैजाबाद भेज दिया।