फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मेडिकल रिपोर्ट देख भड़के विधायक

मेडिकल रिपोर्ट देख भड़के विधायक

Sat, 13 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट देख भड़के विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फैजाबाद। इनायतनगर थानाक्षेत्र के गांव पलिया प्रतापशाह में हत्या के एक गवाह की जुबान काटने के मामले में मेडिकल रिपोर्ट में चोट को साधारण इंजरी बताया गया है। शनिवार सुबह पीड़ित को अस्पताल देखने गए मिल्कीपुर विधायक मेडिकल रिपोर्ट देखते ही भड़क उठे। उन्होंने डीएम से मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की बात कहते हुए चिकित्सकों की एक टीम बनाकर दोबारा पीड़ित का मेडिकल कराने की मांग की।
बता दें कि 9 जनवरी को इनायतनगर थानाक्षेत्र के गांव पलिया प्रताप शाह निवासी 38 वर्षीय जनक राज सिंह उर्फ बैरिस्टर की गांव के 4 दबंग लोगों द्वारा जुबान काट ली गई थी। 10 जनवरी को जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव द्वारा बनाई गई मेडिकल रिपोर्ट में उसे साधारण चोट दिखाया गया। पीड़ित की पत्नी संजू सिंह का आरोप है कि उक्त मेडिकल रिपोर्ट डॉक्टर द्वारा किसी लालचवश बनाई गई है। वहीं शनिवार को पीड़ित से मिलने पहुंचे मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ ने मेडिकल रिपोर्ट पर भड़कते हुए अस्पताल प्रशासन को आड़े हाथ लिया। उन्होंने दोबारा डॉक्टरों की टीम बनाकर मेडिकल कराने की बात कही। विधायक ने जिला अधिकारी से मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं प्रभारी सीएमओ डॉ. सीबी द्विवेदी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट सही है, इस तरह के मामलों में चोट को साधारण ही लिखा जाता है।
विज्ञापन


जितेंद्र हत्याकांड में गवाह था पीड़ित
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक वर्ष पूर्व तहसील कर्मी हरिश्चंद्र तिवारी के 30 वर्षीय बेटे जितेंद्र तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जनक राज उर्फ बैरिस्टर ने युवक पर फायर कर बाइक से भागते हुए राम पदारथ उर्फ नान्हू व मुलायम यादव को देख लिया था। पुलिस ने जनक राज सिंह को जितेंद्र तिवारी की हत्या के मुकदमे में गवाह बना दिया था। इससे राम पदारथ उर्फ नान्हू पहले से ही खार खाए थे। वहीं, राम स्वरूप व जनकराज सिंह से 9 जनवरी को दिन में राजकीय नलकूप से पानी को लेकर कहासुनी भी हुई थी। आरोप है कि इसी को लेकर9 जनवरी को राम पदारथ उर्फ नान्हू ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर गवाही नहीं देने की धमकी देते हुए जनक राज की जुबान काट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed