फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पड़ोसी के लिए कफन लेने गए बाइकसवारों को ट्रक ने रौंदा

पड़ोसी के लिए कफन लेने गए बाइकसवारों को ट्रक ने रौंदा

Sun, 17 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी के लिए कफन लेने गए बाइकसवारों को ट्रक ने रौंदा
बहराइच/पयागपुर/नानपारा। जिले में अलग-अलग तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसों में रविवार को चीनी मिल के केमिस्ट समेत चार लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत बहराइच-नानपारा मार्ग पर तेेज रफ्तार भारी वाहन ने श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल नानपारा में केमिस्ट के पद पर तैनात शिवकुमार अग्रवाल (50) को रविवार देर शाम रौंद दिया। मौके पर ही उनकी कुचलकर मौत हो गई। हादसा चीनी मिल और टोल प्लाजा के मध्य हुआ। चपेट में आई एक कार खड्ड में पलट गई। उसमें सवार दो लोग चोटहिल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर नानपारा नगर के चौकी इंचार्ज राजेश दूबे ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत चंदवापुर गांव निवासी प्रताप नारायण की पत्नी का रविवार भोर में आकस्मिक निधन हो गया। इस पर परिवार के लोग बिलख उठे। गांवके लोग भी एकत्रित हो गए। शोकाकुल परिवार की मदद के लिए पड़ोसी सेवानिवृत्त शिक्षक मुनव्वर लाल पाठक (64) पुत्र बेचू पाठक व पड़ोसी ननके (40) पुत्र लालता अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। सुबहनौ बजेके आसपास मुनव्वर लाल औरननके बाइक से पयागपुर बाजार पहुंचे। यहां पर अंतिम संस्कार की सामग्री खरीदकर 11 बजे के आसपास वापस गांव लौट रहेथे। बाइक सवार दोनों ग्रामीण जब गोंडा-बहराइच मार्ग पर पैंतोरामोड़ के निकट पहुंचे। तभी बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 53 सीपी 9026 ने रौंद दिया। मौके पर ही कुचलकर दोनों की मौत हो गई। वहीं बाइक ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई। आसपास के लोग दौड़े तो चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद परिवारीजन पहुंचे तो शव को मौके से हटाने को लेकर भड़क उठे। पुलिसकर्मियों से तीखी झड़प हुई। घटनास्थल पर मौजूद विशेश्वरगंज और पयागपुर थाने की पुलिस ने सभी को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी चालक फरार है। तलाश की जा रही है। उधर हुजूरपुर थाना अंतर्गत बघमरवा कटका गांव निवासी ननकऊ (45) पुत्र रामचंदर शनिवार को रिश्तेदारी में फखरपुर गया था। रात में वापस लौटते समय फखरपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed