फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बाढ़ का निकालें स्थाई समाधान : योगी

बाढ़ का निकालें स्थाई समाधान : योगी

Mon, 14 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ का निकालें स्थाई समाधान : योगी
ऐरिया (बहराइच)। बाढ़ की विभीषिका का मुआयना करने सोमवार दोपहर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से महसी के ऐरिया पहुंचे। उन्होंने बाढ़ की विभीषिका पर चिंता जताते हुए कहा कि बाढ़ का स्थायी समाधान सिंचाई विभाग को निकालना होगा। बाढ़ व कटान पीड़ितों को राहत पहुंचाते हुए ठोस समाधान की तैयारी अभी से शुरू कर दें। राहत में हीलाहवाली बरतने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 10 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित करने की बात कही है। इस मौके पर उन्होंने राहत सहायता वितरण की शुरुआत करते हुए 12 महिला व पुरुषों को अहेतुक सहायता प्रदान की, प्रधानमंत्री आवास के चेक दिए। इसके बाद एक हजार चयनित लोगों को राहत वितरण किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार दोपहर 1:35 बजे हेलीकाप्टर से महसी के ऐरिया स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। हेलीपैड पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा, राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, सांसद सावित्रीबाईफुले, विधायक सुरेश्वर सिंह व अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत फूल मालाओं से किया। मंच पर औपचारिक राहत सहायता वितरण की शुरुआत करते हुए 12 पीड़ितों को मुख्यमंत्री ने चेक और राहत सामग्री वितरित की। इसके बाद सात मिनट के संक्षिप्त भाषण में मुख्यमंत्री ने बहराइच में बाढ़ की विभीषिका पर चिंता जताते हुए अधिकारियाें को ईमानदारी पूर्वक पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि बाढ़ हर साल आती है। लेकिन इसके ठोस उपाय अब तक नहीं किए गए। उन्होंने साथ में आए सिंचाई मंत्री व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्तमान बाढ़ से निपटते हुए बाढ़ की समस्या आने वाले समय में उत्पन्न न हो, इसके लिए समुचित रिपोर्ट तैयार करें। जिससे लोगों को बेघर न होना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में केंद्र सरकार के सहयोग से 10 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास प्रदान करने की योजना है। उन्होंने कहा कि बाढ़ और कटान पीड़ितों के साथ सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है। किसी को भी दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

इन बाढ़ व कटान पीड़ितों को मंच पर मिली राहत सहायता
मंच पर मुख्यमंत्री के हाथों गोलागंज निवासी अर्जुन, मायावती, दुलारा, ज्ञानमती, बचनू, नीलम देवी, कृष्णमुरारी, राजेश, बिब्बी, उमेश, रामदर्शन, शाकिर अली को राहत सहायता प्रदान की गई। जिसमें 51 हजार रुपये का प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किस्त का चेक और खाद्यान्न सामग्री शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क मार्ग से नहीं गए कायमपुर, किया हवाई दौरा
मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम में बाढ़ व कटान प्रभावित कायमपुर गांव का भ्रमण शामिल था। लेकिन देरी होने के चलते वह सड़क मार्ग से कायमपुर गांव नहीं गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति देखी है। महसी के साथ नानपारा क्षेत्र का भी भ्रमण किया है। काफी दयनीय हालत है। राहत सहायता में कोताही नहीं होगी।
भीड़ को संभालने में छूटे पसीने
ऐरिया के जिस रामलीला मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहां पर वर्षा के चलते जलभराव और कीचड़ की स्थिति थी। ऐरिया के साथ आसपास गांवों के बाढ़ व कटान पीड़ित काफी संख्या में पहुंचे थे। जिसके चलते मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पसीने छूटते दिखे।
तटबंध पर इंतजार करते रह गए पीड़ित
कायमपुर, किसानगंज और पिपरी समेत दर्जन भर गांव के बाढ़ और कटान पीड़ित तटबंध पर मुख्यमंत्री के आगमन के इंतजार में थे। कायमपुर निवासी रघुवीर, जगन्नाथ और दुलारा ने बताया कि सोंचा था मुख्यमंत्री आएंगे तो अपनी समस्या कहकर मन को हल्का करेंगे। लेकिन पता चला उनका उड़नखटोला रामलीला मैदान से ही लौट गया।

चार दिन से हलाकान था प्रशासन, सीएम रुके सिर्फ 25 मिनट
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले के पुलिस और प्रशासनिक अमले के अधिकारी चार दिन से हलाकान थे। पहले 11 अगस्त को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हुआ। फिर निरस्त हो गया। 13 अगस्त का कार्यक्रम भी अचानक स्थगित हुआ। अंतत: काफी इंतजार के बाद सोमवार दोपहर 1:35 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित महसी तहसील क्षेत्र के ऐरिया पहुंचे। लेकिन वह सिर्फ 25 मिनट ही रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed