{"_id":"69810e628a38ef24e70d2016","slug":"6150-lakh-rupees-were-looted-by-giving-false-promise-of-getting-the-work-done-lucknow-news-c-13-lko1096-1586858-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: काम कराने का झांसा देकर 61.50 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: काम कराने का झांसा देकर 61.50 लाख रुपये हड़पे
Tue, 03 Feb 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। वृंदावन योजना एक रायबरेली रोड निवासी रमाकांत तिवारी ने संजय कुमार तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, धमकी और धन के दुरुपयोग की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी से शिकायत की थी। डीसीपी रजनीश वर्मा के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
रमाकांत तिवारी के मुताबिक उन्होंने मल्ली व कल्ली परशियान स्थित कृषि भूमि के नामांतरण व विभाजन के लिए उप-विभागीय मजिस्ट्रेट सरोजनीनगर के पास आवेदन किया था। इस दौरान उनका संपर्क संजय कुमार तिवारी से हुआ। आरोप है कि संजय ने राजस्व कार्यालय में प्रभाव होने का दावा करते हुए तहसील स्तर की रिपोर्ट दिलाकर काम कराने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में उन्होंने 31 लाख रुपये नकद और 30.50 लाख रुपये बैंक के माध्यम से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आलमबाग शाखा स्थित आरोपी के खाते में जमा कर दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो उनका काम कराया और न ही रकम लौटाई। यही नहीं, उनकी रकम का निजी उपयोग किया, जिसमें होटल निर्माण भी शामिल है। इस कारण एसडीएम न्यायालय से उनका आवेदन खारिज हो गया। आरोप है कि जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।