{"_id":"67801b5e5e1bf984c40dacd7","slug":"61-brick-kilns-closed-for-ignoring-standards-raebareli-news-c-101-1-slko1032-125536-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मानकों की अनदेखी पर 61 ईंट भट्ठे कराए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मानकों की अनदेखी पर 61 ईंट भट्ठे कराए बंद
Fri, 10 Jan 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पर्यावरण को क्षति पहुंचा रहे जिले के 61 ईंट भट्ठों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय से अमेठी, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में बिना अनुमति के संचालित ईंट भट्ठों को भी बंद करा दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई से भट्ठा संचालकों में खलबली मची हुई है।
शहर के इंदिरा नगर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय संचालित है। यहां से अमेठी, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ में नजर रखी जाती है। बोर्ड के कार्यालय में जिले के 427, अमेठी में 250, सुल्तानपुर में 325 व प्रतापगढ़ के 359 समेत कुल 1361 ईंट भट्ठे पंजीकृत हैं। इनमें 560 भट्ठे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बिना अनुमति के संचालित हाे रहे हैं।
बोर्ड कार्यालय की टीम ने संचालित भट्ठों की जांच की। पड़ताल में जिले के 61, अमेठी के 122, सुल्तानपुर के 180 व प्रतापगढ़ में 197 ईंट भट्ठे बिना मानक के चलते मिले। सभी भट्ठा संचालकों काे नोटिस देकर जवाब तलब किया गया। स्पष्टीकरण न देने पर इन ईंट भट्ठों को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बिना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लिए चल रहे भट्ठों को बंद कराया जा रहा है। इसके बाद भी भट्ठे का संचालन किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।