फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   60 percent posts are vacant in Lucknow nagar Nigam.

लखनऊ नगर निगम में 60 फीसदी पद खाली, शहर की आबादी 35 लाख और कर्मचारी 1960 के हिसाब से

Thu, 04 Feb 2021 12:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 Feb 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
60 percent posts are vacant in Lucknow nagar Nigam.
नगर निगम लखनऊ - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम में इस वक्त 60 फीसदी कर्मचारियों की कमी है और 50 साल से पद भी नहीं बढ़े हैं। करीब दस साल पहले बैकलॉग से 1500 पद भरे गए थे। वहीं, मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर रोक लगने से नाराज नगर निगम कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि सालभर पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी विभागों में नियमित की जगह आउटर्सोसिंग के कर्मचारी तैनात करने पर आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन


शहर की आबादी इस वक्त करीब 35 लाख है, पर निगम में कर्मचारी की संख्या 1960 की आबादी के हिसाब से भी नहीं हैं। पचास साल में आबादी करीब चार गुना हो गई है। सबसे ज्यादा कमी सफाई कर्मचारियों की है। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा का कहना है कि सफाई कार्य से जुड़े आठ से दस कर्मचारियों की हर साल सेवा काल में ही मौत हो जाती है। ऐसे में उनके आश्रितों को नौकरी नहीं दी जाएगी तो परिवार कैसे पलेगा।
विज्ञापन


वहीं, नगर निगम जलकल कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष शशि मिश्र ने कहा कि यदि प्रशासन मृतक आश्रितों की नियुक्ति नहीं करेगा तो 15 फरवरी को मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा। इससे पहले जनजागरण आंदोलन भी निगम और जलकल विभाग के सभी जोन में चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में कर्मचारियों की स्थिति

सफाई नायक
- चाहिए 400
- कार्यरत 61
ड्राइवर
- चाहिए 400
- कार्यरत 36

कंप्यूटर के पद तीन हैं और तैनाती एक भी नहीं
मार्ग प्रकाश के लिए लाइन मैन चाहिए 80 और हैं 10
सफाई कर्मी चाहिए 12 हजार, नियमित हैं 3400

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी का कहना है कि जो कर्मचारी हैं उनका ही वेतन-अन्य भुगतान निगम नहीं कर पा रहा है। जब भर्ती पर ही रोक है तो मृतक आश्रित की भर्ती कैसे कर सकते हैं। मृतक आश्रित की नियुक्ति अनुकंपा पर है। वह उनका अधिकार नहीं है। अब सभी विभागों को खर्च घटाना है। यह शासन की नीति है। ऐसे में अब जरूरत के आधार पर भर्ती आउटसोर्सिंग से ही योग्यता के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed