{"_id":"656181b09fa2ed855e0fcb86","slug":"6-people-riding-on-a-bike-policemen-started-laughing-barabanki-case-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जरा बाइक में बैठी सवारियां गिनिए... ये सभी अपने नवजात भाई को देखने अस्पताल जा रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जरा बाइक में बैठी सवारियां गिनिए... ये सभी अपने नवजात भाई को देखने अस्पताल जा रहे हैं
Sat, 25 Nov 2023 02:29 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 25 Nov 2023 02:29 PM IST
सार
सीओ सिटी को बताया कि पत्नी अस्पताल में भर्ती है। बेटा हुआ है। सभी भाई उसे देखना चाहते हैं। उन्हें दिखाने के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। उसके इस उत्तर से सभी पुलिसकर्मी हंस पड़े। हालांकि बाद में उसका चालान काट दिया गया।
विज्ञापन
एक बाइक पर सवार 6 लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यह तस्वीर देखिए। फिर मुस्कुराइए। क्योंकि इसके सिवा आप कुछ कर नहीं सकते। बाइक पर सवार जो लोग हैं उन्हें गिन लिजिए। फिर इतने लोग सवार क्यों हैं उसका मकसद जान लीजिए। आपको गुस्सा नहीं आएगा। हंसी ही आएगी।
विज्ञापन
मामला यूपी के बाराबंकी का है। अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार शाम को वाहन चेकिंग के दौरान सीओ सिटी डॉक्टर बीनू सिंह उस समय हतप्रभ रह गईं, जब एक बाइक पर पांच बच्चों को लेकर बिना हेलमेट लगाए जा रहे व्यक्ति को रोका। आदमी को मिलाकर बाइक पर छह सवारियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उससे पूछा गया कि इतने लोग एक बाइक में कहां जा रहे हैं तो उसका जवाब हंसाने वाला था। उसने सीओ सिटी को बताया कि पत्नी अस्पताल में भर्ती है। बेटा हुआ है। सभी भाई उसे देखना चाहते हैं। उन्हें दिखाने के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। उसके इस उत्तर से सभी पुलिसकर्मी हंस पड़े। हालांकि बाद में उसका चालान काट दिया गया।