{"_id":"5f660eabc619f865da3fbe62","slug":"5827-new-corona-positive-in-up-recovery-rate-of-patients-79-39-percent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 5827 नए कोरोना पॉजिटिव, मरीजों के ठीक होने की दर 79.39 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 5827 नए कोरोना पॉजिटिव, मरीजों के ठीक होने की दर 79.39 प्रतिशत
Sat, 19 Sep 2020 07:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
covid 19 test
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में शनिवार को 5827 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि 6596 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 79.39 प्रतिशत हो गई है। शुक्रवार को यह 78.79 प्रतिशत थी। अब तक प्रदेश में 2,76,690 लोगों को स्वास्थ्य लाभ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं 34,687 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कुल 66874 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 4953 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय प्रदेश में मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। जबकि सिर्फ सितंबर माह को लें तो यह दर 1.3 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में कुल 1,54,244 नमूनों की जांच की गई। इसमें पांच-पांच नमूनों के 3110 पूल बनाकर जांच की गई। इनमें से 432 पूल पॉजिटिव निकले। इसके अलावा दस-दस नमूनों के 362 पूल बनाकर जांच की गई। इनमें से 30 पूल पॉजिटिव निकले। प्रदेश में अब तक कुल 83,99,785 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यूपी में टेस्टिंग की सुविधा और संख्या बढ़ाए जाने की सराहना की है।
विज्ञापन
सीएम आज शुरू करेंगे ऑनलाइन जांच रिपोर्ट की सुविधा
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ऑनलाइन जांच रिपोर्ट मिलने की सुविधा का लोकार्पण करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर मौजूद एक लिंक को क्लिक करना होगा। इसे खोलने पर लैब रिपोर्ट्स का पेज खुलेगा। इसमें जांच के समय दिया गया मोबाइल फोन नंबर डालना होगा। इसके बाद एक ओटीपी आएगा जिसे पेज पर डालना होगा। इसके बाद लैब रिपोर्ट ऑनलाइन मिल जाएगी। इस रिपोर्ट को डाउनलोड भी किया जा सकेगा।