फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   58 out of 74 mutual transfer teachers relieved

Lucknow News: पारस्परिक तबादले वाले 74 में से 58 शिक्षक कार्यमुक्त

Sun, 23 Jun 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Jun 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
58 out of 74 mutual transfer teachers relieved
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों के 74 शिक्षकों का पारस्परिक तबादला हुआ है। इनमें से 58 शिक्षक शनिवार तक कार्यमुक्त कर दिए गए हैं। इनकी जगह संबंधित जिलों से 74 शिक्षक आने हैं जिनमें से अब तक महज 42 शिक्षक ही आए हैं। इस बार पारस्परिक तबादले वाले शिक्षकों को हर हाल में कार्यमुक्त कर देना है लेकिन अभी शत-प्रतिशत शिक्षक कार्यमुक्त नहीं हो सके हैं। इसीलिए सोमवार तक अंतिम अवसर दिया गया है।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन अवकाश में होने वाले पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए इस जिले के 201 शिक्षकों ने आवेदन किया था लेकिन 74 शिक्षकों के पेयर (जोड़ा) बनने के कारण ही उन्हें तबादले के लिए चयनित किया गया है। जिन जिलों में ये शिक्षक जाएंगे, उन जिलों से भी इनके स्थान पर शिक्षक यहां आएंगे।
विज्ञापन

सभी 74 शिक्षकों को शनिवार शाम तक कार्यमुक्त करने का समय दिया गया था लेकिन अब तक 58 शिक्षक ही कार्यमुक्त हुए हैं। अभी 16 शिक्षक कार्यमुक्त होने बाकी हैं। संबंधित जिलों से आने वाले शिक्षकों की संख्या शुक्रवार तक 15 थी जो अब बढ़कर 42 हो गई है। अभी 32 शिक्षक आने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारस्परिक तबादले वाले शिक्षकों को कार्यमुक्त करने और आने वाले शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण करने के लिए बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने तीन बीईओ बृजलाल, अश्विनी गुप्ता, धर्मप्रकाश और डीसी अविलय सिंह की टीम बनाई है। यह टीम अभिलेखों का परीक्षण कर कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करा रही है। इसीलिए सुबह से शाम तक बीएसए दफ्तर में शिक्षकों का जमावड़ा लगा रहा।
जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने बताया कि 58 शिक्षक रिलीव हुए हैं और 42 शिक्षकों ने जॉइन किया है। सभी बीईओ से कहा गया है कि हर हाल में सोमवार तक तबादला वाले शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दें।


परिषदीय विद्यालयों में 25 से पहुंचेगा स्टाफ
ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 जून को समाप्त हो जाएंगे। इसीलिए 25 जून से शिक्षकों समेत पूरा स्टाफ 25 जून से विद्यालय में उपस्थित रहेगा। हालांकि छात्र-छात्राओं को 28 जून से विद्यालय बुलाया गया है। 28 एवं 29 जून से समर कैंप की गतिविधियां कराई जाएंगी। पहली जुलाई से विद्यालय अपने नियत समय पर संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed