फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   57.5 crore to Sanwarega railway station

Lucknow News: 57.5 करोड़ से संवरेगा रेलवे स्टेशन

Wed, 14 Jun 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 14 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
57.5 crore to Sanwarega railway station
प्लेटफार्मों पर पैदल पुल, लिफ्ट और एस्केलेटर जल्द लगेगा
विज्ञापन

अमृत स्टेशन योजना के तहत कराए जा रहे हैं विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है, जहां कई नई सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए 57.5 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनी है ताकि स्टेशन को नया स्वरूप प्रदान किया जा सके। रेलवे की परियोजनाओं एवं चल रहे विकास कार्यों का मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जायजा लिया। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने स्टेशन पर होने वाले कार्यों की जानकारी दी।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 57.5 करोड़ की लागत से रायबरेली स्टेशन पर विकास कार्य कराए जाने हैं। इसमें स्टेशन के पूर्वी छोर पर फुट-ओवरब्रिज, प्लेटफार्म नंबर 1, 2 एवं 3 पर एस्केलेटर और लिफ्ट की व्यवस्था, न्यू वाशिंग लाइन, केंद्रीयकृत फुट-ओवरब्रिज का निर्माण, विश्रामालय एवं शौचालयों का सुधार कार्य, प्लेटफार्म सुधार कार्य, प्लेटफार्म पर अतिरिक्त शेल्टर की व्यवस्था शामिल है। इसी तरह स्टेशन के दूसरे हिस्से पर सेकेंड एंट्री गेट बनेगा, जहां कई विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

स्टेशन बिल्डिंग तथा यात्री सुविधाओं का उन्नयन किया जाना है। दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सूचना पट, संकेतकों एवं प्रकाश व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा। सभी प्लेटफार्मों पर कोच गाइडेंस की सुविधा के साथ स्टेशन भवन पर टावर क्लॉक लगेगा। गाडिय़ों का समय सारिणी बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, स्वचालित उद्घोषणा प्रणाली, परिसर का विकास एवं पार्किंग व्यवस्था में सुधार किया जाना है। स्टेशन का सौंदर्यीकरण करते हुए उसे संवारा जाएगा और नया स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि रेलवे के आधुनिकीकरण एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जाने वाले स्टेशनों की दिशा में वर्तमान समय में अनेक प्रकार के विकास कार्य एवं रेल परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इन सभी विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि इन सभी विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता तथा उत्कृष्टता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जा सके।

इनसेट
केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया निरीक्षण, देखा कामकाज
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रायबरेली स्टेशन पर निरीक्षण किया। मंत्री ने पहले तो मैप के जरिए देखा कि कहां क्या होना है, फिर रेलवे अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की जानकारी ली। प्लेटफार्म नंबर एक पल पश्चिमी छोर के पैदल पुल तक जाने के बाद लौट गए। मंत्री ने स्टेशन पर विकास कार्यों एवं परियोजनाओं के बारे में आवश्यक सुझाव भी दिए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों एवं भावी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed