फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   56 thousand people will get employment through bulk drug park and medical device park

बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क से 56 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Mon, 21 Sep 2020 01:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Sep 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
56 thousand people will get employment through bulk drug park and medical device park
employment - फोटो : demo
बुंदेलखंड के ललितपुर में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क से 31 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इसी तरह गौतमबुद्धनगर में प्रस्तावित मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना से चरणबद्ध तरीके से 25 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इन दोनों प्रोजेक्ट के जमीन पर उतरने से 56 हजार रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। इन प्रोजेक्ट के लिए केंद्र से अनुमति मांगने की कार्यवाही चल रही है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने बल्क ड्रग पार्क के लिए यूपीसीडा और मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को स्टेट इंप्लीमेंटेशन अथॉरिटी (एसआईए) नामित किया है। यूपीसीडा के एमडी मयूर माहेश्वरी और यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह ने इन प्रोजेक्ट की स्थापना से जुड़ी कार्ययोजना सरकार के समक्ष पेश कर दी है। दोनों प्रोजेक्ट के लिए कई तरह के पॉलिसी पैकेज पर विचार हो रहा है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि  दो करोड़ रुपये तक ब्याज सब्सिडी, 10 वर्ष तक नियमानुसार एसजीएसटी रिफंड व स्टांप ड्यूटी के साथ रजिस्ट्रेशन चार्ज से भी छूट देने की योजना है। पेटेंट व क्वालिटी सर्टिफिकेशन पर सब्सिडी के अलावा फ्रेट व एयर कार्गो हैंडलिंग चार्ज पर फार्मा पॉलिसी के अनुसार छूट देने की योजना है। बल्क ड्रग पार्क के लिए ईपीएफ प्रतिपूर्ति की सुविधा भी देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बल्क ड्रग पार्क में 24 हजार करोड़ का होगा निवेश 

ललितपुर में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क पर 24 हजार करोड़ रुपये निवेश का अनुमान है। यूपीसीडा इसे मॉडल औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। 2060 एकड़ में स्थापित होने वाले इस पार्क को हवाई संपर्क व पोर्ट से जोड़ने के साथ ही वहां जल आपूर्ति, पाइप नेचुरल गैस, डिजिटल फाइबर कनेक्टिविटी भी उपलब्ध कराई जाएगी। वहां 220 केवी की ट्रांसमिशन लाइन स्थापित करने की योजना है। इस पर 61 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पंपिंग स्टेशन के साथ चेक डैम रिजर्वायर की सुविधा पर 60 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। ललितपुर एयरपोर्ट के विकास पर 50 करोड़ रुपये खर्च का आकलन किया गया है। इस प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ने के लिए 46 डीआरडीओ लैब, 43 सीएसआईआर लैब से सहमति ली जाएगी। पूरी व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए ऑनलाइन सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म भी विकसित किया जाएगा।

मेडिकल डिवाइस पार्क पर 5250 करोड़ होगा निवेश

गौतमबुद्धनगर में 350 एकड़ में प्रस्तावित मेडिकल डिवाइस पार्क पर दो चरणों में 5250 करोड़ रुपये निवेश की योजना है। पहले चरण में 3000 करोड़ निवेश होगा और 120 इंडस्ट्रियल प्लाट पर इकाइयों की स्थापना का प्रस्ताव है। दूसरे चरण में 90 इकाइयों की स्थापना होगी और 2250 करोड़ रुपये निवेश होगा। यमुना एक्सप्रेस-वे के सेक्टर-28 में प्रस्तावित इस पार्क से जेवर एयरपोर्ट की दूरी बमुश्किल चार किमी. होगी। यहां पानी-बिजली की सुविधा के साथ पार्क को ओपन एक्सेस से बिजली का विकल्प भी देने की योजना है। स्किल्ड मैनपावर के लिए एक स्किल डवलपमेंट सेंटर भी प्रस्तावित है। पार्क से एक किमी. दूर इसके  लिए जमीन चिह्नित की गई है। जेवर एयरपोर्ट के विकास के बाद वहां 500 हेक्टेयर जमीन पर एविएशन हब भी विकसित करने की योजना है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed