फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   53 IAS transferred by UP government

मिशन 2014 से पहले अखिलेश का सियासी फेरबदल

Wed, 05 Feb 2014 08:24 AM IST
डिजिटल डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
डिजिटल डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Feb 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
53 IAS transferred by UP government

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव अखिलेश यादव की सरकार ने किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को इस सियासी फेरबदल में 29 जिलों के डीएम बदले गए हैं। तबादले की सूची में दो मंडलायुक्त भी शामिल हैं।

बड़े स्तर पर हुए तबादले में मिर्जापुर के मंडलायुक्त शम्भुनाथ शुक्ला को प्रशासनिक सुधार एवं लोकसेवा प्रबंधन विभाग का प्रमुख सचिव एवं प्रशासनिक सुधार निदेशायल का निदेशक बनाया गया है।

कौशाम्बी के डीएम सत्येन्द सिंह गृह विभाग में विशेष सचिव बनाये गये हैं। फैजाबाद के मण्डलायुक्त संजय प्रसाद गृह विभाग में सचिव बनाये गये हैं।

पंचायती राज विभाग के विशेष सचिव भरत लाल राय को सन्तकबीरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अरविन्द कुमार द्विवेदी को बस्ती का मंडलायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन


कानपुर नगर के जिलाधिकारी समीर वर्मा को पंचायती राज विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। परिवहन विभाग के विशेष सचिव राकेश कुमार को बहराइच का डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा के डीएम जुहेरबिन सगीर परिवहन विभाग में विशेष सचिव बनाये गये हैं। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव लोकेश एम को कुशीनगर का डीएम बनाया गया है।

चित्रकूट के डीएम डॉ. बलकार सिंह को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग में प्रमुख सचिव सत्यजीत ठाकुर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड पद से अवमुक्त कर दिया गया है।

विकलांग कल्याण निदेशालय के निदेशक विद्यासागर प्रसाद को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

गृह विभाग के सचिव देवी शंकर शर्मा को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सचिव बनाया गया है।

कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव एवं स्टाफ आफीसर अजय कुमार उपाध्याय द्वितीय को गोण्डा का डीएम बनाया गया है।

भदोही के डीएम चन्द्रकान्त पाण्डेय को वाणिज्य कर एवं मनोरंजन कर विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। राज्य सूचना आयोग के सचिव सुधेश कुमार ओझा भदोही के डीएम बनाये गये हैं।

पीसीएफ के प्रबंध निदेशक आर पी गोस्वामी को देवरिया का डीएम बनाया गया है। पिछडा वर्ग कल्याण विभाग की विशेष सचिव श्रीमती नीलम अहलावत को कौशाम्बी का डीएम बनाया गया है।


हापुड के जिलाधिकारी प्रभांशु को पिछडा वर्ग कल्याण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

हाथरस के डीएम सूर्यपाल गंगवार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग में विशेष सचिव सुमन्त सिंह को हाथरस का डीएम बना दिया गया है।

शामली के डीएम प्रवीण कुमार सिंह को प्रशासनिक सुधार विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

बलरामपुर के डीएम के. विजयेन्द्र पाण्डियन पंचायती राज विभाग में विशेष सचिव बना दिए गए हैं। अम्बेडकरनगर के डीएम कर्ण सिंह चौहान को बलरामपुरका डीएम बनाया गया है।

नियोजन विभाग के विशेष सचिव विवेक को अम्बेडकरनगर का डीएम बनाया गया है।

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के विशेष सचिव शरद कुमार सिंह महाराजगंज के डीएम बनाए गए हैं।

अलीगढ के जिलाधिकारी राजीव रौतेला को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव अजय कुमार शुक्ला अलीगढ के डीएम बनाये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed