फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   528 candidates tried hard to become Agniveer

Lucknow News: अग्निवीर बनने के लिए 528 अभ्यर्थियों ने लगाया जोर

Fri, 17 Jan 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
528 candidates tried hard to become Agniveer
लखनऊ। छावनी के एएमसी स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली के सातवें दिन बृहस्पतिवार को बाराबंकी व चित्रकूट के अभ्यर्थियों ने अपना सपना पूरा करने के लिए जोर लगाया। दौड़ और अन्य फिजिकल फिटनेस टेस्ट में युवाओं ने कौशल व अभ्यास का परिचय दिया।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए हुई भर्ती रैली में बाराबंकी के फतेहपुर, रामनगर, नवाबगंज, सिरसौली, गौसपुर, रामसनेहीघाट और हैदरगढ़ तहसील और चित्रकूट जिले के कर्वी, मऊ, मानिकपुर और राजापुर तहसील के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कुल 661 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 528 ने रैली में हिस्सा लिया। शुक्रवार को 13 जिलों के तहत आने वाली सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर तकनीकी श्रेणी के लिए भर्ती रैली होगी। अभी तक जनरल ड्यूटी के लिए रैली हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए नगर निगम व जिला प्रशासन ने स्टेडियम गेट के बाहर रैन बसेरे की व्यवस्था की है। यहां पेयजल से लेकर कंबल व अलाव तक के इंतजाम हैं। अभ्यर्थियों को रात दो बजे स्टेडियम गेट पर रिपोर्ट करना होता है, जहां उनके दस्तावेज जांचने के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। दस जनवरी से शुरू अग्निवीर भर्ती रैली में लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर आदि जिलों के अभ्यर्थी शामिल हो चुके हैं। रैली 22 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed