फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   52.76% voting, slightly more than last time

Lucknow News: पिछली बार से थोड़ा अधिक 52.76% मतदान

Sun, 26 May 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 May 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
52.76% voting, slightly more than last time
​भिनगा के हरिहरपुर रानी ब्लॉक ​​स्थित प्राथमिक विद्यालय खौरी कला में मतदान करने के लिए लगी महिल - फोटो : संवाद
श्रावस्ती/बलरामपुर। लोकतंत्र के महापर्व में शनिवार को श्रावस्ती संसदीय सीट पर हुए मतदान में बूथों पर मतदाताओं की कतारें सुबह और शाम को ही दिखीं। दोपहर में सन्नाटे जैसा महौल रहा। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 52.76 फीसदी ही मतदान हुआ। जो साल 2019 के मुकाबले 0.68 फीसदी अधिक मतदान हुआ। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 52.08 फीसदी मतदान हुआ था। दिन चढ़ने के साथ हर घंटे में वोट प्रतिशत बढ़ने के साथ ही राजनीतिक खेमे में धड़कनें भी तेज होती रहीं।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक श्रावस्ती लोकसभा सीट के 2104 बूथों पर मतदान कराया गया। इनमें बलरामपुर जिले के 1260 और श्रावस्ती जनपद के 844 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग कराई गई। कुल 19,80,381 मतदाताओं को 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करना था। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुए मतदान में संसदीय क्षेत्र के बलरामपुर विधानसभा में सबसे कम 47.33 फीसदी ही मतदान हुआ। इसी तरह गैसड़ी में 51.10 फीसदी, तुलसीपुर में 49.58 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा श्रावस्ती विधानसभा में 58.98, भिनगा में 56.77 फीसदी मतदान हुआ। बलरामपुर से श्रावस्ती जनपद के मतदाताओं ने अधिक जोर लगाया।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर सुबह छह बजे ही विभिन्न राजनीतिक दलों के एजेंट, नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए थे। मतदान केंद्रों के बाहर स्टाल लगाकर मतदाताओं का इंतजार किया गया। सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें कई उत्साहित मतदाता पहला वोट डालने के लिए पहुंचे। इनमें ऐसे भी कई मतदाता थे, जो सुबह जल्दी मतदान करके अपने कारोबार के लिए निकल गए। हालांकि कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान कुछ देर तक प्रभावित भी रहा। दो स्थानों पर सुविधाओं की कमी से नाराज होकर मतदान देने नहीं गए, जो मान मनौव्वल के बाद मतदान को राजी हुए। दोपहर के बाद उन बूथों पर मतदान शुरू हो सका। शहरी क्षेत्र के लगभग सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी सर्विलांस लगाया गया था, जिससे पोलिंग बूथ के भीतर की सारी गतिविधियां कैद की गईं। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सुरक्षाकर्मियों के साथ पोलिंग स्टाफ तैनात था। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ता गया मतदान को लेकर जोश भी बढ़ा। दोपहर से पहले लगभग सभी पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई थीं। क्या युवा क्या बुजुर्ग हर कोई लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल होने के लिए पहुंचा था। दोपहर में अधिकांश बूथों पर सन्नाटा पसरा और शाम से फिर लाइन लगीं। शाम को भी ज्यादा देर तक मतदान नहीं हो सका। मतदाताओं की यह भी शिकायत थी कि ईवीएम प्रक्रिया में अधिक समय लगाया जा रहा था, जिससे उन्हें ज्यादा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिनभर इस तरह बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्र -- 9 बजे तक--- 11 बजे तक-- 01 बजे तक--03 बजे तक--05 बजे तक--06 बजे तक--

भिनगा -- 13.37 - 27.04% - 38.23% - 46.17% - 54.72% - 56.77%
श्रावस्ती --13.97%--28.7%--39.52%--48.31% - 57.11% - 58.98%
तुलसीपुर --12.96%--26.56%--35.44%--41.7 % - 48.18% - 49.58%
गैसड़ी --12.06%--26.09%--35.76%--42.47% - 49.37% -51.10%

बलरामपुर --12.18%--25.35%--33.78%--39.23% - 45.58% - 47.33%
------------------------------------------
वर्ष 2019 में यह था हाल
विधानसभा क्षेत्र -- 9 बजे तक--- 11 बजे तक-- 01 बजे तक--03 बजे तक--05 बजे तक--06 बजे तक--

भिनगा -- 9.5 - 23.96% - 33.75% - 43.1% - 57.37% - 59.79%
श्रावस्ती -- 9.3% - 23.75%--36.4%--48.15% - 58.68% - 61.65%
तुलसीपुर -- 9.3%--24.8%--34.1% -40.5 % - 43.3% - 48.18%
गैसड़ी -- 9.4%--21.03%--29.8%--38.8% - 46.8% - 48.81%
बलरामपुर -- 10.5%- 20.2%--24.2%--37.9% - 45.1% - 47.76%

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान
श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान फीसदी की समीक्षा किया जा रहा है। इस बार वोटर भी बढ़े हैं, मतदाता पूरे जोश में रहे। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बेहतर ढंग से कार्य किया, आम लोगाें का भी भरपूर सहयोग मिला। -अरविंद सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी, श्रावस्ती लोकसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article