फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   52 polling personnel absent, training to 2046 personnel

Lucknow News: 52 मतदानकर्मी गैरहाजिर, 2046 कर्मियों को प्रशिक्षण

Tue, 14 May 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 14 May 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
52 polling personnel absent, training to 2046 personnel
रायबरेली। फीरोज गांधी कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी सभागार में सोमवार को मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण में 52 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। बुलाए गए 2080 कर्मियों में 2028 कर्मी प्रशिक्षण लेने पहुंचे। बीते रविवार को 63 गैरहाजिर कर्मियों में 18 कर्मचारी सोमवार को प्रशिक्षण लेने के लिए आ गए। दिनभर में 2046 कर्मियों को प्रशिक्षण मिला। गैरहाजिर कर्मचारियों के विभागाध्यक्षों को नोटिस भेजकर मंगलवार को उन्हें प्रशिक्षण में शामिल होने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बीती 10 मई से मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा है। रोजाना 2080 कर्मचारियों को प्रशिक्षण में बुलाया जा रहा है। सोमवार के प्रशिक्षण में 52 कर्मचारी नहीं पहुंचे। कर्मचारियों को ईमानदारी व निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने की जानकारी दी गई। ईवीएम को जोड़ने और प्रपत्रों को भरने के बारे में भी बताया गया। कई मतदानकर्मियों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को जोड़ने और मतदान करने का अभ्यास भी किया।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार को 52 मतदानकर्मी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। संबंधितों को मंगलवार के प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए विभागाध्यक्षों को पत्र भेजा गया है। प्रशिक्षण न लेने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


236 कर्मियों ने किया मतदान, 737 बूथों पर डालेंगे वोट
फीरोज गांधी कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी सभागार प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचे मतदानकर्मियों ने मतदान किया। दोनों पालियों में 236 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान करके अपना सांसद चुना तो 737 कर्मचारियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) दिया गया। ये मतदानकर्मी वे जिस बूथ पर मतदान कराने के लिए ड्यूटी करेंगे, वहां अपना वोट डालेंगे। सहायक महानिदेशक (स्टांप) एसबी सिंह ने बताया कि चौथे दिन 236 मतदानकर्मियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। 737 मतदानकर्मियों को ईडीसी दी गई है। वे 20 मई को डयूटी वाले मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed