{"_id":"5ffc544a8ebc3e2e5954a54e","slug":"516-new-corona-positive-in-up-96-74-percent-recovery-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 516 नए कोरोना पॉजिटिव, 96.74 प्रतिशत रिकवरी रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 516 नए कोरोना पॉजिटिव, 96.74 प्रतिशत रिकवरी रेट
Mon, 11 Jan 2021 07:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Jan 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
अमित मोहन प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सोमवार को 516 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में यह स्थिति लगभग सात महीने पहले थी। वहीं 770 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में वर्तमान में 10864 एक्टिव मरीज हैं। अब तक कुल 574312 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में मरीजों के ठीक होने की दर 96.74 प्रतिशत है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में 17 सितंबर को प्रदेश में एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या 68235 थी। अब यह संख्या 11 हजार को अंदर ही है। एक्टिव मरीजों में से 4061 होम आइसोलेशन में हैं। 1045 निजी अस्पतालों में हैं। बाकी के सभी मरीज राजकीय अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अभी संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसलिए अभी कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए पहले की तरह ही मास्क, सैनिटाइजर व दो गज की दूरी के नियमों का पालन करते रहना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से अब तक 8504 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को कुल 123225 नमूनों की जांच की गई। इस तरह प्रदेश में अब तक 25440392 नमूनों की जांच हो चुकी है।