फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   छह एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त, ठंड में यात्री परेशान

छह एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त, ठंड में यात्री परेशान

Wed, 16 Jan 2019 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
छह एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त, ठंड में यात्री परेशान
छह एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त, ठंड में यात्री परेशान
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। जम्मू तवी अप व डाउन एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही बुधवार को कुल छह एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इससे अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर 45 यात्रियों को टिकट निरस्त कराने को मजबूर होना पड़ा।


इसके अलावा छह एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियाें को कड़ाके की ठंड में ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा।


अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व से निरस्त चल रहीं इंटरसिटी व बरेली वाराणसी अप डाउन एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही बुधवार को जम्मू तवी अप व डाउन ट्रेन भी अकबरपुर स्टेशन नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन



ये सभी छह ट्रेनें निरस्त होने के चलते अकबरपुर स्टेशन पर 45 यात्रियों को अपना आरक्षित टिकट निरस्त कराने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 01:16 से ढाई घंटा, तो दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 12:41 से दो घंटे विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



फरक्का अप एक्सप्रेस ट्रेन अपराह्न 02:58 से दो घंटे, पटना मथुरा अप एक्सप्रेस ट्रेन देर शाम 07:19 से डेढ़ घंटा, लखनऊ वाराणसी पैसेंजर एक्सप्रेस ट्रेन शाम 04:17 से दो घंटे तथा कैफियात डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सुबह 06:44 से दो घंटे विलंब से अकबरपुर पहुंची। इससे यात्रियों को ठंड में घंटों ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed