फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   चार ट्रेनें निरस्त, परेशान हुए यात्री

चार ट्रेनें निरस्त, परेशान हुए यात्री

Wed, 02 Jan 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
चार ट्रेनें निरस्त, परेशान हुए यात्री
सियालदह, फरक्का समेत चार ट्रेनें निरस्त, कई घंटों लेट
विज्ञापन

सुल्तानपुुर। सियालदह अप, फरक्का अप, हिमगिरि अप और हावड़ा अमृतसर अप एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार को निरस्त रहा। इसके साथ कुंभ, महामना, हिमगिरि समेत सात प्रमुख ट्रेनें के घंटों लेट होने से कड़ाके की ठंड में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

खराब मौसम व धुंध का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। मंगलवार को सियालदह से आनंद विहार जाने वाली सियालदह अप एक्सप्रेस, माल्दाटाउन से दिल्ली जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस, हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरि अप एक्सप्रेस और हावड़ा-अमृतसर अप एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार को आरंभिक स्टेशन से निरस्त रहा। इसके साथ सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली सुल्तानपुर अप एक्सप्रेस मंगलवार को तय समय से करीब साढ़े चार घंटे की देरी से रवाना की गई।
विज्ञापन


नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस दो घंटे, जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस सवा घंटे, कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस एक घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली अमृतसर डाउन एक्सप्रेस छह घंटे, जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से रवाना की गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एलएल मीना ने बताया कि कोहरे के चलते प्रमुख ट्रेनों का संचालन विलंब से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed