{"_id":"5b0c47ef4f1c1ba46e8b51f8","slug":"51527531503-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ से सलोन नगर पंचायत का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ से सलोन नगर पंचायत का होगा कायाकल्प
Updated Mon, 28 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन (रायबरेली)। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सोमवार को विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इस दौरान नगर में बेहतर विकास कार्य करने को लेकर सभी ने सहमति जताई। बैठक में सलोन के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये के कार्यों का प्रस्ताव पास किया गया। नगर में सफाई, टूटी नालियों व हैंडपंप के मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, पथ प्रकाश, स्वागत द्वार सहित सात प्रमुख मांगों का प्रस्ताव पास हुआ।
नगर पंचायत सलोन में चेयरमैन अशफाक चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को बोर्ड की बैठक बगैर किसी शोर शराबे के निपटी। सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को अध्यक्ष और इओ अंजली मिश्रा के सामने रखा। अध्यक्ष ने कहा कि, धन मिलते ही सदस्यों के सभी कार्यों को उनके सहयोग से कराया जाएगा। नगर की जटिल समस्या जलनिकासी को भी दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का रूप देने के लिए सदस्यों सहित नगरवासियों से सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद विकास कार्य कराए जाएंगे।
ईओ अंजली मिश्रा ने बताया कि, बरसात से पहले नाला-नाली की सफाई हो जाएगी। बोर्ड की बैठक में 2018-19 के बजट पर चर्चा की गई। इसमें 20 नए हैंडपंप व पुराने हैंडपंपों की रिबोरिंग निकाय फंड से कराने, वार्डों में मिनी नलकूप की स्थापना, खराब पड़ी सोलर लाइटों की बैट्री, पैनल खरीदकर पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने, नगर के बाईपास मार्ग पर स्वागत द्वार व नगर पंचायत के दो वार्डों पर एक आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के प्रस्ताव पास करके शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।