फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15.5 हजार शहरी गरीबों का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त

15.5 हजार शहरी गरीबों का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त

Thu, 24 May 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
15.5 हजार शहरी गरीबों का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त
गोंडा। प्रधानमंत्री बीमा योजना में पांच लाख रुपए तक के मुफ्त उपचार की सुविधा शहरियों को मुहैया कराने के लिए 27 मई को जिले की सभी सात नगरीय निकायों में खुली बैठक का आयोजन होगा। इसके बाद 28 मई से आशाएं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां डोर टू डोर जाकर सर्वे करेंगी और जो भी शहरी गरीब परिवार घटे या बढ़े होंगे, उनकी डिटेल अपनी फाइल में अंकित करते हुए इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को मुहैया कराएंगी। ताकि जब भी कभी इस परिवार का कोई व्यक्ति बीमार पड़े तो इलाज के लिए घरवालों को दर-दर की ठोकरें न खानी पड़ें और उन्हें समय रहते इलाज मिल जाए। बता दें कि, केंद्र सरकार की योजना आयुष्मान भारत को लेकर ग्रामीण क्षेत्र का सर्वे काफी पहले ही पूरा हो चुका है। जिसमें जिले के दो लाख गरीब परिवार पात्र पाए गए हैं। जबकि अब नंबर शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों का है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि, पहले चरण में आयुष्मान भारत (ग्रामीण मिशन) का सर्वे पूरे जिले में हुआ था। जिसके तहत तकरीबन दो लाख परिवार चिह्नित हो चुके हैं। जबकि 27 मई से नगरीय निकायों में खुली बैठक के बाद डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा। जिसमें साढ़े 15 हजार परिवारों के घर-घर जाकर आशाएं एक-एक लाभार्थी की पूरी डिटेल अंकित करेंगी। यही डिटेल बाद में भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। ताकि सभी लाभार्थी पांच साल में पांच लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा किसी भी बड़े अस्पताल में पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed