फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   एसपी को गुमराह करने पर जगतपुर एसओ सस्पेंड

एसपी को गुमराह करने पर जगतपुर एसओ सस्पेंड

Thu, 17 May 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
एसपी को गुमराह करने पर जगतपुर एसओ सस्पेंड
रायबरेली। शिकायतों की अनदेखी करने वाले थानेदारों की अब खैर नहीं। एसपी को गुमराह करने पर गुरुवार को जगतपुर एसओ ओमप्रकाश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं विवादित अटौरा चौकी इंचार्ज फरीद खान पर गाज गिर गई। एसपी ने तत्काल प्रभाव से चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। चौकी इंचार्ज की आए दिन मनमानी की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन

जगतपुर थाना क्षेत्र के धोबहा गांव की रहने वाली नेहा सिंह पत्नी उदयराज सिंह ने एसपी को शिकायतीपत्र दिया था कि उनके आवास व जमीन पर सुभद्रा सिंह ने कब्जा कर लिया गया है। एसओ जगतपुर को सूचना दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। एसपी शिवहरि मीणा ने जब यह बात एसओ से पूछी तो उन्होंने गुमराह करते हुए कहा कि महिला की जमीन पर कब्जा नहीं किया गया। एसपी ने क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर सुधीरचंद्र पांडेय की अगुवाई में टीम को मौके पर भेजा। टीम ने जांच की तो महिला के आवास व जमीन पर कब्जा मिला। इंस्पेक्टर ने इसकी रिपोर्ट एसपी को दी। गुरुवार को एसपी ने जगतपुर एसओ को निलंबित कर दिया। उधर, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र की अटौरी चौकी इंचार्ज फरीद खान को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी मनमानी की शिकायतें मिल रही थीं। एसपी का कहना है कि फरियादियों की शिकायतों की अनदेखी करने वाले थानेदार कुर्सी पर नहीं रह पाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed