{"_id":"5ae21bb04f1c1b390a8b6c54","slug":"51524767664-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक कार से टकराई, शिक्षक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक कार से टकराई, शिक्षक जख्मी
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बाइक कार से टकराई, शिक्षक जख्मी
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मारने के बाद दुग्ध वाहन सड़क किनारे कार से टकराकर पलट गया। घायल शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिवगढ़ के भवानीगढ़ निवासी सुरेंद्र (30) अंचलेश्वर माध्यमिक विद्यालय, हरचंदपुर में शिक्षक हैं। गुरुवार दोपहर स्कूल से लौटते समय लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर बछरावां कस्बे में पीछे से आ रहे दुग्ध वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार में जा टकराया।
गनीमत रही की कार मालिक तारीफ सिंह निवासी रोहतक हरियाणा ढाबे में खाना खा रहे था। इससे वह लोग हादसे का शिकार होने से बच गया। घायल शिक्षक को एंबुलेंस से सीएचसी बछरावां में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि दुग्ध वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक नवीन तिवारी निवासी सिकंदरपुर छिबरामऊ कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।