फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ब्लॉक प्रमुख व पति पर धोखाधड़ी केस दर्ज

ब्लॉक प्रमुख व पति पर धोखाधड़ी केस दर्ज

Wed, 18 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख व पति पर धोखाधड़ी केस दर्ज
बाराबंकी। प्रापर्टी के पैसों के लेनदेन में सपा के सदर विधायक के भाई ने अपनी ही पार्टी की महिला ब्लॉक प्रमुख व उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए इस मुकदमे में पुलिस ने जांच शुरू की है। सपा नेताओं के बीच हुए इस मामले के बाद अब पार्टी में भी दो फाड़ हो गई है।
विज्ञापन

सपा के सदर विधायक सुरेेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव ने कोर्ट के आदेश पर हरख ब्लॉक की सपा से ही प्रमुख जकीरूलनिशा व उनके पति मुख्तार अहमद शाह के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। धर्मेंद्र यादव ने दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया है कि स्व. नरेंद्र प्रताप सिंह नीलू के साथ मिलकर जमीन खरीद-फरोख्त के चलते जनवरी 2016 में ब्लॉक प्रमुख व उनके पति ने जमीन का सौदा कर 50 लाख रुपये लिए थे। लेकिन जमीन का बैनामा नहीं किया। इस बीच जब पैसा वापस मांगा तो ब्लॉक प्रमुख ने दो बार में 25-25 लाख रुपये के चेक दिए जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। इसके बाद यह मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं ब्लॉक प्रमुख जकीरूलनिशा का कहना है कि मेरी व धर्मेंद्र यादव और नीलू सिंह के बीच कभी भी जमीन की डील नहीं हुई है। जो चेक देने की बात कही गई है, वह एक जमीन का सौदा करने का झांसा देकर ली गई थी, लेकिन असलियत पता चलने पर यह सौदा निरस्त कर दिया गया। ब्लॉक प्रमुख ने एसपी से शिकायत करने की बात कही है। कोतवाल राजकुमार पांडेय का कहना है कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed