{"_id":"5ad245d64f1c1b9d098b490f","slug":"51523729878-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारफीन व तमंचा के साथ होटल मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारफीन व तमंचा के साथ होटल मालिक गिरफ्तार
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारफीन व तमंचा के साथ होटल मालिक गिरफ्तार
बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात लखनऊ के रहने वाले एक होटल मालिक को 125 ग्राम मारफीन, तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा है।
एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने शनिवार को शहर कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि, शुुक्रवार रात कोतवाल राजकुमार पांडेय की टीम ने कमरियाबाग मोहल्ले के पास से अमितोष गुप्ता निवासी सी-56 जय नारायण रोड हुसैनगंज, लखनऊ को 125 ग्राम मारफीन, एक तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, वह लखनऊ में मंगलम होटल का मालिक है। वह होटल में आने वाले ग्राहकों को मारफीन उपलब्ध कराता है। वह बाराबंकी शहर में एक व्यक्ति से मारफीन लेने आया था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
अमितोष जिस तस्कर से मारफीन लेने आया था पुलिस उसके बारे में भी पता लगा रही है। पुलिस ने अमितोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।