{"_id":"5acce7774f1c1b183d8b4621","slug":"51523378039-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन ने दर्जी को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन ने दर्जी को रौंदा, मौत
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर गांव के पास सोमवार देर शाम एक बेकाबू वाहन ने दुकान से घर जा रहे बाइक सवार दर्जी को रौंदा दिया। दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।
आलापुर थाना अंतर्गत मजगवां निवासी सूर्यभान (50) पुत्र मोलई पेशे से दर्जी था। अछती बाजार में उसकी टेलर की दुकान है। सोमवार देर शाम सूर्यभान बाइक से हंसवर गया था। घर लौटते वक्त हंसवर थाना अंतर्गत सिंहपुर गांव के पास अज्ञात बेकाबू वाहन ने उसे रौंदा दिया। दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई। एसओ विजय सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी बाजार के पास बेकाबू जीप ने सड़क पार कर रहे सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी रामअचल (65) को कुचल दिया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासी राजेश (24) पुत्र बसंत सोमवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक से टांडा से घर जा रहा था। इसी प्रकार, अकबरपुर थाना अंतर्गत लोरपुर निवासी धंजू (75) पुत्र बखेड़ू मंगलवार सुबह घर के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बेवाना थाना अंतर्गत ब्राहिमपुर निवासिनी शहरुन्निशा (55) पत्नी मुस्तफा सोमवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना निवासी फिरतू (65) मंगलवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।