फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 लाख गरीबों को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज

10 लाख गरीबों को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज

Thu, 01 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
10 लाख गरीबों को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज
अंबेडकरनगर। दो साल पहले तक चली राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना अब बदले रूप में प्रभावी ढंग से गरीबाें तक पहुंचेगी। गुरुवार को पेश आम बजट में योजना के तहत अब पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मुहैया कराने की घोषणा की गई है। पूर्व में गरीबों को 30 हजार रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब जिले के करीब दो लाख परिवारों से जुड़े 10 लाख गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। गुरुवार को सामने आए केंद्र सरकार के बजट में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के संचालन के लिए बड़ी राशि को मंजूरी दी है। इससे कमजोर वर्ग के मरीजों के लिए आने वाले समय में इलाज कराना आसान हो जाने वाला है। लाभार्थियों को अब 30 हजार रुपये के स्थान पर 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज का लाभ मिल सकेगा। गौरतलब है कि पूर्व में योजना के तहत 9 निजी व जिला अस्पताल को चयनित किया गया था। इस योजना के तहत 1 लाख 85 हजार पात्र परिवारों का स्मार्ट कार्ड बनाकर परिवार के 5 सदस्यों को 30 हजार रुपये तक के इलाज की सुविधा दी जा रही थी। हालांकि पिछले कुछ समय से यह योजना जिले में ठप पड़ गई थी। न तो जिला अस्पताल में और न ही निजी अस्पतालों में मरीज इसका लाभ उठा पा रहे थे। अब केंद्रीय बजट में सरकार ने राष्ट्री स्वास्थ्य बीमा योजना पर फोकस किया है। बजट में इलाज की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। यह इलाज कैशलेस होगा। जाहिर तौर पर आने वाले समय में जिले के लगभग दो लाख परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


10 हजार परिवारों को मिलेगा सौभाग्य योजना का लाभ
अंबेडकरनगर। केंद्र सरकार द्वारा सौभाग्य योजना के लिए 16 हजार करोड़ रुपये का प्राविधान किए जाने का लाभ जिले के तमाम गरीब परिवार के लोगों को मिल सकेगा। फिलहाल 5585 परिवारों को अब तक इसका लाभ मिल पाया है। अब केंद्र सरकार की नई घोषणा से यह उम्मीद जताई जा रही कि 10 हजार से अधिक परिवारों को जिले में इस योजना का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

गरीबों के घर भी बल्ब की रोशनी से चमक सकें, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा सौभाग्य योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना का अधिक से अधिक पात्रों को लाभ मिल सके, इसके लिए केंद्रीय बजट में 16 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इसका सीधा लाभ जिले के पात्रों को भी मिलना तय है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 17 दिसंबर को समूचे प्रदेश में जगह जगह कैंप लगाकर योजना के तहत बीपीएल कार्डधारकों को निशुल्क, जबकि एपीएल कार्डधारकों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया था। हालांकि एपीएल कार्डधारकों को प्रथम दस बिल के साथ 50-50 रुपये देने का प्राविधान है। योजना के तहत अब तक जिले के 5 हजार 585 पात्रों को विद्युत कनेक्शन दिया जा चुका है। इसमें अकबरपुर विद्युत वितरण खंड के 3 हजार 245 व टांडा विद्युत वितरण खंड के 2 हजार 340 पात्र शामिल हैं। गुरुवार को आए बजट में सौभाग्य योजना पर जोर दिए जाने से यह उम्मीद जताई जा रही कि लगभग 10 हजार और पात्रों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा और उनके घर भी जल्द ही बिजली से रोशन हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और ज्यादा मिलेगा महिलाओं को गैस कनेक्शन का लाभ
अंबेडकरनगर। महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन के लिए केंद्र सरकार द्वारा खास जोर दिए जाने का महिलाओं ने व्यापक स्वागत किया है। जिले में फिलहाल 89 हजार महिलाओं को इस योजना के तहत अब तक लाभ मिला है। महिलाओं का मानना है कि आगे और बड़े पैमाने पर अब लाभ मिलेगा। महिलाओं को चूल्हे पर खाना बनाने से छुटकारा मिले, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित उज्ज्वला योजना के तहत जिले की 89 हजार 526 महिलाओं को लाभ मिल चुका है। इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिए जाने का प्राविधान है, जो सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के अनुसार बीपीएल श्रेणी में आती हैं। केंद्र सरकार के बजट में इस योजना को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। ऐसे में जिले में इसका व्यापक लाभ पात्र महिलाओं को मिलना तय है। बीपीएल श्रेणी में आने वाली अकबरपुर की फूलकुमारी ने बजट में उज्ज्वला योजना को बढ़ावा देने की सराहना करते हुए कहा कि इससे जो महिलाएं अभी तक वंचित हैं, उन्हें योजना का समुचित लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed